10 संक्रामक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
10 संक्रामक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

संक्रामक रोग (infectious diseases ) क्या है? यह कैसे फैलता है व इसके लक्षण क्या हैं?

 Infections diseases



परिचय 

संक्रामक रोग (Infections diseases) वे बीमारियां हैं जो सूक्ष्मजीवों जैसे बैक्टीरिया,वायरस,फंगस और परजीवी के कारण होती हैं। ये रोग व्यक्ति, जानवरों से इंसानों में या दूषित पानी, हवा, भोजन, और वस्तुओं के माध्यम से फैल सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, आज भी संक्रामक रोग दुनिया में मृत्यु और बीमारी के प्रमुख कारणों में से एक है। 


संक्रामक रोगों के प्रमुख कारण:

संक्रामक रोगों के लिए मुख्य रूप से चार प्रकार के सूक्ष्मजीव जिम्मेदार होते हैं: 

1. बैक्टीरिया - एक कोशिकीय जीव जो विषाक्त पदार्थ (toxins) बनाते हैं। 

• उदाहरण: टाइफाइड, काॅलरा, तपेदिक (TB)।


2. वायरस - अत्यंत सूक्ष्म जीव जो जीवित कोशिकाओं में प्रवेश कर उनकी कार्यप्रणाली को बिगाड़ते हैं। 

• उदाहरण:  COVID-19, डेंगू, फ्लू, चिकनपाॅक्स। 


3. फंगस- ऐसे जीव जो जो त्वचा, फेफड़े और अन्य अंगों में संक्रमण कर सकते हैं। 

• उदाहरण: रिंगवर्म, कैंडिडायसिस। 


4. परजीवी- अन्य जीवों पर निर्भर रहकर पोषण लेने वाले जीव। 

• उदाहरण: मलेरिया (प्लास्मोडियम),‌ फाइलेरिया,   अमीबियासिस‌।